फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy increased risk of diseases, farmers should become alert

ान में बीमारियों का खतरा बढ़ा

Tue, 18 Aug 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Paddy increased risk of diseases, farmers should become alert
ज्ञानपुर। किसानों के अथक परिश्रम और मोटी लागत के बाद खेत में खड़ी हुई धान की फसल पर बीमारियों ने हमला बोल दिया है। कई इलाकों के धान की फसल खैरा, झुलसा और जीवाणु झुलसा रोग से पीली पड़ने लगी है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आगाह करते हुए समय रहते दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

भदोही जिले के डीघ, औराई, भदोही, ज्ञानपुर और अभोली ब्लॉकों के कई किसानों की धान की फसल में खैरा रोग लगने लगा है। इसमें जिंक की कमी से पत्तियां काली पड़ने लगती हैं। इसी तरह झुलसा रोग में आंख सदृश कत्थई रंग के दाग-धब्बे धान के पौधों की पत्तियों पर आ जाते हैं। ध्यान न दिया जाए तो धीरे-धीरे पौधा सूख जाता है। जीवाणु झुलसा रोग में पत्ती के नुकीले हिस्से लेकर किनारे-किनारे जीवाणु के असर से पौधा सूखता चला जाता है। इससे फसल को काफी नुकसान हो सकता है। इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी चौधरी ने कहा कि खैरा, झुलसा और जीवाणु झुलसा रोग से जुड़ी कई किसानों की शिकायतें मिली हैं। तकरीबन सात से आठ किसान प्रतिदिन इस तरह की समस्याएं लेकर केवीके पहुंच रहे हैं। इन बीमारियों का समय पर उपचार होना जरूरी है। खैरा रोग से बचने के लिए किसान 20 ग्राम यूरिया में पांच से छह ग्राम मोनो जिंक प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव कर सकते हैं। झुलसा रोग पत्तियों से लेकर पौधे केजड़ क्षेत्र तक पहुंच जाता है। इससे बचाव के लिए प्रोपीकोनाजोल दो एमएल प्रतिलीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए। जीवाणु झुलसा रोग से बचने के लिए एक ग्राम प्लांटो माइसीन और तीन ग्राम कॉपरऑक्सी क्लोराइड मिश्रण प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करना चाहिए। सभी दवाओं का छिड़काव कम से कम दो बार जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष स्थिति में किसान रोग लगे पौधे का सैंपल लेकर कृषि विज्ञान केंद्र पर भी आ सकते हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed