फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy crop flattened due to 16 mm of rainfall and winds blowing at 30 km/h over a 24-hour period.

Bhadohi News: 24 घंटे में 16 मिमी बारिश, 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से गिरी धान की फसल

Sat, 26 Sep 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop flattened due to 16 mm of rainfall and winds blowing at 30 km/h over a 24-hour period.
शिवरामपुर मार्ग पर लगा बरसात का पानी। संवाद
ज्ञानपुर। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण जिले में दो दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। 24 घंटे में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण कई जगह धान की फसल गिर गई। इससे किसान चिंतित हैं। बारिश के कारण कच्चे मार्ग जहां चलने लायक नहीं रह गए हैं, वहीं पक्की सड़कें भी फिसलन भरी हो गई हैं। मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज दो दिनों से बदला हुआ है। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हो रही है। सुबह से लेकर शाम तक बारिश की फुहारें लोगों को भिगो रही हैं। 24 घंटे में जिले में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण भिदिऊरा, भुडकी, लखनों समेत कई स्थानों पर तैयार धान की फसल गिर गई है। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से शुक्रवार को दिन भर हल्की से मध्यम बारिश होती रही। जलभराव होने से आवाजाही के दौरान राहगीरों को परेशान होना पड़ा। कई ग्रामीण और शहरी मार्ग कीचड़युक्त हो गए हैं। इन कीचड़ भरे मार्गों पर पैदल चल पाना और वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। ज्ञानपुर के बालीपुर रोड, पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर, गोपीगंज, स्टेशन रोड, बाबूसराय संपर्क मार्ग, बनकट, सुरियावां, भदोही के स्टेशन रोड समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि हवाएं चलने के कारण धान की फसल गिर गई है। धूप होते ही फसल खड़ी हो जाएगी। यह बारिश फसल के लिए फायदेमंद है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बने गहन अवदाब के प्रभाव के कारण मानसून सक्रिय हुआ है। इसका असर 27 सितंबर तक बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

उधर, जिले में बारिश और तेज हवाओं के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम में बदलाव से दो दिनों से रात में सिहरन महसूस होने लगी है। 19 से 25 सितंबर तक सात दिन में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 19 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन बारिश की बाद अधिकतम तापमान सात डिग्री गिरकर शुक्रवार को 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed