फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pachwal toll plaza will start functioning from August

Bhadohi News: अगस्त से शुरू हो जाएगा पचवल का टोल प्लाजा

Sun, 07 Jun 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pachwal toll plaza will start functioning from August
भदोही-रामपुर मार्ग के बीच पचवल में बनकर तैयार टोल प्लाजा। स्रोत- संवाद
भदोही। भदोही-रामपुर (जौनपुर) के बीच पचवल में टोल प्लाजा बनकर तैयार हो चुका है। आगामी अगस्त तक इसके प्रारंभ होने की उम्मीद है। जिसके बाद भदोही से जौनपुर के बीच आने जाने वाले वाहन चालकों को टैक्स भरना होगा। भले ही लोगों की यात्रा महंगी हो जाएगी लेकिन इसी के साथ भदोही से मड़ियाहूं, जौनपुर होते हुए आजमगढ़, लखनऊ और अयोध्या और इसके आगे तक का सफर और बेहतर होने जा रहा है। भदोही के उत्तर में जौनपुर आजमगढ़, सुल्तानपुर और शाहगंज तथा दक्षिण में वाराणसी, मिर्जापुर को हाईव जाती है। लंबे अर्से बाद जौनपुर मार्ग का निर्माण हो सका है। पूर्व में लोगों को गड्ढों से भरी सड़क पर सवारी करनी होती थी। लेकिन अब सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। इसके बदले में नेशनल हाईवे आथारिटी आफ इंडिया टोल प्लाजा के माध्यम से टैक्स वसूली की भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि मार्ग के फोर लेन बन जाने के बाद से इस मार्ग पर छोटे से लेकर बड़े वाहन दौड़ने लगे हैं। इन दिनों की बात करें तो 24 घंटे वाहन फर्राटा भरते मिलेंगे। लोग बताते हैं कि कोरोना काल तक यह सड़क सिंगल लेन थी। तब दुर्घटनाएँ भी बहुंत होती थी। फोर लेन बन जाने के बाद भले ही अयोध्या और विंध्यांचल दर्शन करने वालों का सफर पहले से काफी आसान हो गया लेकिन अभी भी लोगों का मानना है कि यह टोल प्लाजा उन पर अतिरिक्त बोझ होगा। लोगों का कहना है कि टोल के चलते सवारी बसों की किराया बढ़ेगा इसमे दो राय नहीं। जानकारी हो कि जौनपुर जनपद के रामपुर, मड़ियाहूं, गोपालापुर, जमालापुर मीरगंज आदि से भारी संख्या में लोगों के भदोही से व्यापारिक संबंध और लेनदेन है। ऐसे में लोगों को टोल देकर ही माल लाना और ले जाना होगा।
विज्ञापन

पिपरी-उमरी मार्ग पर बढ़ेगा दबाव
भदोही। पचवल में टोल प्लाजा शुरू हो जाने से रामपुर (जौनपुर) से ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए भदोही आने वाली सड़क पर आवागमन बढ़ जाएगा। जानकारी हो कि भदोही नगर से एक सड़क पिपरी, अस्ति, तुलसीचक और उमरी ग्राम होते हुए जौनपुर के रामपुर को जाकर मिलती है। होरईयापुर के जितेंद्र सिंह कहते हैं कि जब टोल चालू हो जाएगा तो लोग टोल बचाने के लिए इस मार्ग का सर्वाधिक इस्तेमाल करेंगे और इस पर दबाव बढ़ जाएगा। उन्होने कहा कि सिंगल रोड होने से इस पर दबाव भी बढ़ेगा और दुर्घटनाएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल शुरू करने की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। उसका इंतजार है। अधिसूचना जारी होने के बाद टोल शुरू करने पर विचार किया जाएगा। इसमे दो से तीन माह का समय लग सकता है। - मृत्युंजय सिंह यादव एक्सईएन, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed