फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Overbridge to be built at railway gate

रेलवे फाटक पर बनवाया जाए ओवरब्रिज

Sun, 25 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Overbridge to be built at railway gate
ककराही रेलवे फाटक पर मालगाड़ी जाने से लगी वाहनों की कतार। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह-रामबाग रुट के फाटकों पर ओवरब्रिज न बनने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। दोहरीकरण कार्य में फाटक के आस-पास खोदे गए गड्ढों को रेल विकास निगम की ओर से न भरने का परिणाम है कि बाइक सवार दर्शनार्थी घायल हो रहे हैं। रविवार से श्रावण मास का शुभारंभ हो जाने से ककराही, माधोसिंह, कटका, जंगीगंज, सरायजगदीश, आनापुर, रामकिशुनपुर-बसहीं फाटक पर यह समस्या सुबह से देखने को मिलने लगी है। विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने जा रही कविता देवी, उर्मिला, संतोषी देवी, चमेला देवी आदि ने बताया कि रेल प्रशासन दो वर्ष से विद्युतीकरण और दोहरीकरण कार्य करा रहा है। इसी समय ककराही, माधोसिंह में ओवरब्रिज का निर्माण करा दिया जाए तो समस्या दूर हो जाएगी। ट्रेनों के आवागमन करते समय जब फाटक बंद होते हैं उस समय दोनों ओर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और जैसे ही फाटक खुलते हैं वाहन चालक आगे बढ़ने के लिए यातायात नियमों को भूलकर बड़ी लापरवाही कर बैठते हैं। रुट पर तीन चरणों में हंडिया तक दोहरीकरण का कार्य पूरा तो करा दिया गया लेकिन स्टेशनों पर पैदल पुल और फाटक पर ओवरब्रिज नहीं बन सके। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर ही कोई कदम उठाया जा सकता है। फाटक के आस-पास गहरे गड्ढों को पटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed