फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   OTS: 1.86 lakh defaulters, registration of 32 thousand

ओटीएस: 1.86 लाख बकाएदार, 32 हजार का पंजीकरण

Mon, 01 Jan 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
OTS: 1.86 lakh defaulters, registration of 32 thousand
ज्ञानपुर। बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना कालीन नगरी में परवान नहीं चढ़ सकी। तीन चरण के अभियान में एक लाख 86 हजार बकायेदारों में 32 हजार ने पंजीकरण कराया। अभियान के अंतिम दिन विभाग में तेजी देखी गई।
विज्ञापन

जिले में ज्ञानपुर और भदोही विद्युत वितरण खंड से जुड़े 25 से अधिक फीडरों से सात नगर निकाय और 546 ग्राम पंचायतों में बिजली की आपूर्ति होती है। दो लाख 26 हजार उपभोक्ता हैं। बिजली विभाग का उपभोक्ताओं पर 450 करोड़ बकाया है। नवंबर में शासन स्तर से एकमुश्त समाधान योजना शुरू की गई। करीब दो महीने तक चले अभियान में विभाग ज्यादातर उपभोक्ताओं से वसूली करने में विफल रहा। पहले चरण में 12 हजार, दूसरे चरण में आठ हजार और तीसरे चरण में करीब 12 हजार उपभोक्ताओं ने बकाया जमा करने के लिए पंजीकरण कराया और दो से ढाई करोड़ रूपये जमा किया जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान रहा। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि तीन चरणों में एक लाख 86 हजार के सापेक्ष 32 हजार ने पंजीकरण कराया। जल्द ही बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक के विद्युत उपकेंद्र मिश्राइन पुर में एसडीओ राजेश जायसवाल के नेतृत्व में लगे शिविर में 40 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराया और चार लाख 50 हजार बकाया जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed