फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Opposition will fly like straw in 2022: Swami Prasad

तिनके की तरह 2022 में उडे़गा विपक्ष: स्वामी प्रसाद

Sun, 12 Sep 2021 04:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
Opposition will fly like straw in 2022: Swami Prasad
सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। विकास कार्यों के आगे विपक्षी पार्टियां तिनके की तरह उड़ जाएंगी। ट्विटर से राजनीति करने वालों की यूपी में नहीं चलेगी। वह रविवार को कालीन निर्यातक श्रीराम मौर्य के बड़े भाई लल्ला राम मौर्य के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में आए थे। परिवार वालों से संवेदना जताने के बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि लाल टोपी वाले पहले अपने परिवार के विवाद को संभाले फिर देश की राजनीति करें। कहा कि चाचा- भतीजा चाहे अलग-अलग ताल ठोके चाहे एक साथ मिलकर लड़े। उससे भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बसपा की मुखिया कब किसको पार्टी में रखेंगी और कब किसको निकालेंगी यह कोई नहीं बता सकता। मुख्तार अंसारी को पार्टी से निकाले जाने के सवाल पर कहा कि भला सद्बुद्धि आई। प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे पर कहा कि चार साल घर में रहने वाले लोग चुनाव आने पर जनता के बीच पहुंच जाते हैं। वह सिर्फ ट्वीटर पर राजनीति कर रही हैं। ऐसे लोगों को सूबे की जनता समझती है। ओवैसी प्रदेश में सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा की सरकार जाति धर्म से से हटकर सभी वर्ग के विकास के लिए काम की। इस मौके पर अखिलेंद्र सिंह बघेल, नवीन मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed