फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Opposed to the construction of toilets

निर्माण स्थल पर प्रदर्शन कर वार्डवासियों ने एडीएम को सौंपा पत्रक

Fri, 01 Nov 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Opposed to the construction of toilets
लालानगर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 ज्ञानपुर रोड-नोनियानी गली के वासियों ने गली के मार्ग पर शौचालय निर्माण का विरोध करते हुए नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। एडीएम रामजी वर्मा को पत्रक सौंपकर आरोप लगाया कि नपा प्रशासन जबरन शौचालय निर्माण कराना चाहता है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वार्ड नंबर 16 नोनियान गली का मार्ग सीधे राजमार्ग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ता है। अल्पसंख्यक बहुल मोहल्ले में शौचालय निर्माण का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसके बाद भी नपा प्रशासन वार्डवासियों जी इच्छी के विपरीत बनवाना चाहता है। जबकि नोनियान गली से सटा वार्ड नंबर 12 और 17 में बस अड्डे के पास पूर्व से ही शौचालय संचालित है। भविष्य में मोहल्ले में किसी तरह की अनहोनी आदि को लेकर न तो अग्निशमन वाहन जा पाएगा और न पुलिस प्रशासन के अन्य वाहन। शिकायतकर्ता माला देवी का कहना था कि गली मार्ग की चौड़ाई कम न हो, इसके लिए न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्ञानपुर में मुकदमा 2014 से लंबित है, जिसकी सूचना लिखित रूप से अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह को भी दी जा चुकी है। बावजूद इसके टेंडर कराकर उक्त स्थल पर शौचालय निर्माण कराए जाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई। यह न्यायालय की अवमानना है। प्रदर्शनकारी राजेश कुमार, आजाद, बबलू, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, सोनू अरोड़ा, गुड्डू , अशोक कुमार, राशिदा,गुड़िया, सुनील जयसवाल, संजय कुमार, गुड्डू भाई, अशोक कुमार, विजय भुंज, इसरावती देवी आदि ने चेतावनी दी है कि यदि पालिका प्रशासन ने नोनियान गली के मार्ग पर शौचालय का निर्माण कराया तो वार्डवासी निर्माण स्थल पर ही बेमियादी धरना देने को बाध्य हो जाएंगे। उधर अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह का कहना था कि अभी निर्माण नहीं हो रहा है, प्रक्रिया में है। उक्त स्थान पर पूर्व से ही पालिका का शौचालय रहा है। मामला न्यायालय के अधीन होने की बात पर उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट के पालिका प्रशासन के पक्ष में फैसला सुरक्षित कर देने की बात कही। मूल प्रति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed