फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Operation of digital x-ray stuck for a year due to lack of drag card

Bhadohi News: आज हो सकता है रमजान के चांद का दीदार

Mon, 11 Mar 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Operation of digital x-ray stuck for a year due to lack of drag card
भदोही। इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान के चांद का दीदार सोमवार को हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सोमवार से ही मस्जिदों में नमाजे तरावीह का दौर शुरू हो जाएगा तथा मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा। माहे रमजान की आमद भर से मुसलमानों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा रही है। मुस्लिम बहुल मस्जिदों में मस्जिदों की साफ सफाई भी करा ली गई है। साथ ही लोग तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मुकद्दस माह-ए-रमजान में अल्लाह अपने बंदों पर मेहरबान रहता है। मुसलमान इस पूरे महीने दिल खोल कर नमाज पढ़ने के साथ साथ कुरआने पाक की तिलावत करते हैं। सुबह फज्र की नमाज से लेकर शाम मगरिब की नमाज तक रोजा रखकर अल्लाह की राह में अपनी अकीदत पेश करते हैं। जिस दिन माहे रमजान का चांद दिखता है उसी दिन रात्रि से नमाजे तरावीह शुरू हो जाती है। प्रतिदिन भोर के समय सहरी और शाम को इफ्तार करते हैं।
विज्ञापन

रमजान की आमद भर से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। नगर के कटरा बाजार में जो पहले से दुकाने हैं वहां रमजान से संबंधित सामान नए सिरे से सजाए जा रहे हैं साथ ही अस्थाई दुकाने भी खोली जा रही है। सहरी और इफ्तार के लिए ब्रेड, मक्खन, खजूर, चिप्स, सूजी, नारियल गरी, छुहारा, तालमखाना, किशमिश इत्यादि की की खरीदारी भी कल से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान केवल भूखे रहने का नाम नहीं है। गरीब, असहायों की मदद करें। जिस पर जो जकात बनता हो वह निकाले। राहगीरों को इफ्तार कराएं। एक दूसरे को सम्मान करें। इसके साथ रोजा नमाज भी जरूरी है। हाफिज परवेज अच्छे, पेश इमाम तकिया कल्लन शाह (फोटो-19)

रोजेदारों को इफ्तार कराना सुन्नत है। जहां तक हो सके लोग खूब अल्लाह की इबादत करें। कुरआने पाक की तिलावत करें और समझें कि उसमे अल्लाह ने हमें क्या हुक्म दिया है। उसका पालन भी करें। मौलाना
फैसल अशर्फी प्रिंसिपल मदरसा शमसिया तेगिया, मर्यादपट्टी (फोटो-20)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article