फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Operation of dangerous and illegal vehicles will be stopped: ADM

डग्गामार और अवैध वाहनों का संचालन होगा बंद : एडीएम

Sun, 05 Jan 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Operation of dangerous and illegal vehicles will be stopped: ADM

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में डग्गामार और अवैध रूप से संचालित गाड़ियों का संचालन बंद किया जाए। इसके अलावा अनफिट विद्यालय वाहन के संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। ये बातें तल्ख तेवर में शनिवार को कलेक्ट्रट में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीएम कुंवर विरेंद्र मौर्य ने कही।
उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चिह्नित ब्लैक स्पॉटों के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। जिससे पता चल सके कि दुर्घटना का कारण क्या है। शहर के प्रमुख मार्गाें पर चिह्नों का बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबलिंग स्ट्रिप बनाएं जाएं। बैठक में विद्यालयों के वाहनों के अनुरक्षण शुल्क, चालकों, परिचालकों के वेतन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को वाहन से घर पहुंचने में एक घंटे से अधिक समय न लगे।
विज्ञापन

15 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके वाहनों और बिना परमिट वाहनों का संचालन बंद करने के निर्देश दिए। डग्गामार व अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों का संचालन बंद किया जाए। अनफिट विद्यालय वाहन के संचालन की दशा में प्रबंधक के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। गुड सेमिरिटन योजना के प्रोत्साहन के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगों में जागरूकता लाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ और एनएच के अधिकारियों को एंबुलेंसकर्मी को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। वहीं उन्हें नजदीकी अस्पतालों के बारे में रूट चार्ट भी देने को कहा। कहा कि आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत किसी भी प्रांतो से आने वाले वाहन चालाकों को असुविधा न हो। बैठक में एआरटीओ राम सिंह, डीआईओएस अंशुमान, सीडब्लूसी अध्यक्ष पीसी उपाध्याय, अरुण शुक्ला, अजय कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed