{"_id":"96ebb0af7a18d75d31b28ad9249e973d","slug":"operation-of-27-patients-in-the-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 27 मरीजों का आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 27 मरीजों का आपरेशन
Operation of 27 patients in the camp
Updated Mon, 09 Feb 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
क्लब के सदस्य रविवार को दिन भर शिविरार्थियों की सेवा में रहे ।
लायंस क्लब ने बेसहारों की स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए वाराणसी की श्रीराम लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी हिंदू अस्पताल से गठजोड़ किया है।
शिविर में मरीजों का परीक्षण करने के लिए सिंह मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के चिकित्सकों की पूरी टीम मौजूद रही। सुरेंद्र डागा ने बताया कि शनिवार को 27 मोतियाबिंद रोगियों के आंखों का आपरेशन कराया गया था।
मारवाड़ी अस्पताल की डा.पूजा जैन ने आपरेशन किया। उसी क्रम में आज के शिविर में डा.अशोक सिंह अपने चिकित्सकों की टीम के साथ मौजूद रहे। शिविर में प्रसूति रोग, बाल रोग, दंत, हड्डी समेत सामान्य रोगियों की जांच कर परामर्श और दवाएं दी गई।
इस दौरान ईसीजी, खून की जांच की अलग से व्यवस्था थी। पूर्व अध्यक्ष हाली कुमार जैन ने बताया कि हार्निया, अपेंडिक्स, हाईड्रोसील के असहाय रोगियों का भी शीघ्र आपरेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान क्लब के वरिष्ठ सदस्यगण रवि पाटोदिया, रमेश काबरा, रमेश पुरोहित, आनंद जायसवाल, मिनाक्षी जैन, अजय काबरा, धर्मपाल गुप्ता, सरोज काबरा, उमेश भल्ला आदि ने मौजूद रहकर मरीजों की देखरेख में लगे रहे।