{"_id":"5f0748288ebc3e635d02ea50","slug":"operation-clean-gangster-imposed-on-four-including-domanpur-pradhan-bhadohi-news-vns5348824122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन क्लीन: डोमनपुर प्रधान सहित चार पर लगा गैंगेस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन क्लीन: डोमनपुर प्रधान सहित चार पर लगा गैंगेस्टर
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद बदमाशों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। योगी सरकार के ऑपरेशन क्लीन में शूटर से लेकर हिस्ट्रीशीटर तक की तलाश तेज हो गई है। मऊ के दो डेढ़ लाख के इनामियां को संरक्षण देने और कई लूट में शामिल होने के आरोपी डोमनपुर के प्रधान प्रदीप उर्फ विक्की यादव सहित चार पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई।
जिले में 50 हजार के इनामी दीपक को मुठभेड़ में ढ़ेर करने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच इनामी अपराधी, शूटर से लेकर हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज हो गई है। थानों के हिस्ट्रीशीटरों गुंडा एक्ट के आरोपियों के वर्तमान गतिविधियों पर गहरी नजर रखी जा रही है। एक साल पूर्व जिले के देवनाथपुर में सर्राफा कारोबारी के यहां लूट, 20 लाख कैश वैन लूट, मिर्जापुर में सर्राफा कारोबारी समेत पूर्वांचल में कई घटनाओं में आरोपी डोमनपुर के प्रधान प्रदीप यादव उर्फ विक्की, रमेश यादव निवासी जंसा, अजय राजभर, राहुल राजभर निवासी रानीपुर मऊ के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। ग्राम प्रधान पर आतंक का पर्याय बने मऊ जिले के डेढ़ लाख के इनामियां लालू यादव और हरिकेश यादव को संरक्षण देने का आरोप लगा था, हालांकि मुठभेड़ में हरिकेश ढेर हो चुका है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है।