फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Open poll of claims, district backward in IGRS rank

दावों की खुली पोल, आईजीआरएस रैंक में जिला पिछड़ा

Wed, 15 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Open poll of claims, district backward in IGRS rank
आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक लापरवाही बरत रहे हैं। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इससे जिले की रैंक पिछड़कर 38 पर पहुंच गई। अक्तूबर में जारी रैंक से 10 अंक और भी जिला खिसक गया। गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण न होने पर फीडबैक भी बहुत खराब है। 2825 मामलों में असंतोष जताया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीर हैं, लेकिन विकास भवन, कलेक्ट्रेट, तीनों तहसीलों सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शिकायतों के निस्तारण को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। जुलाई 2021 में जारी रैंकिग में भदोही जिला प्रदेश में 47 वें स्थान पर था। गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण होने पर रैंक में सुधार आया और अक्तूबर 2021 में रैंक 27 पर पहुंच गई। उसके बाद स्थिति फिर दयनीय हो गई। वर्तमान में 22 से अधिक मामले डिफाल्टर श्रेणी के हैं। शिकायतों की गुणवत्ता की क्रास चेकिंग में बड़ी संख्या में असंतोषजनक उत्तर मिलने से स्थिति और खराब हो गई। जिला स्तर पर अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आईजीआरएस, सीएम पोर्टल आदि पर प्राप्त शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण नहीं किया। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले कई माह की तुलना में इस बार कड़ी मेहनत की गई थी। अगले माह में टॉप टेन की सूची में भदोही का नाम शामिल कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed