फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   OPD started for two hours

दो घंटे के लिए शुरू हुई ओपीडी

Sat, 29 May 2021 04:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
OPD started for two hours
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का ग्राफ अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। सरकार की ओर लगाई गई कोरोना कर्फ्यू का असर दिखने लगा है। संक्रमितों की संख्या कम होने से महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में शनिवार से दो घंटे की ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भी राहत मिली। ऐसे में लोग ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस का उपचार कराने के लिए अस्पताल आ सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में शासन ने करीब डेढ़ माह पूर्व ओपीडी बंद रखने के निर्देश दिए थे। जिसके कारण जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों की ओपीडी सेव बंद हो गई थी। लेकिन सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी प्रसव एवं बाल रोग सेवाएं चालू हैं। राहत भरी खबर यह है कि बीते तीन दिन से प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। इस बीच ब्लैक फंगस महामारी ने दस्तक दे दी है। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के एक मरीज की पुष्टि हो चुकी है। जबकि वाइट फंगस के मरीज अभी नहीं मिले है। उधर ब्लैक फंगस के रोकथाम को लेकर जिला अस्पताल में विशेष ओपीडी शुरू की गई है। जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ सुबह दस से 12बजे तक उपचार कर रहे है। नाक,कान और गले आदि का उपचार कराने के लिए लोग अस्पताल आ सकेंगे। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देश पर विशेष ओपीडी दो घंटे के लिए संचालित की जा रही है। जिससे ब्लैक और व्हाइट फंगस के लक्षण दिखने पर मरीज को समय पर इलाज मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed