{"_id":"6ab81cb8036db994330907e7","slug":"only-one-out-of-48-cases-was-resolved-on-the-spot-on-samadhan-diwas-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-149188-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: समाधान दिवस में 48 में से एक ही मामला माैके पर सुलझ पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: समाधान दिवस में 48 में से एक ही मामला माैके पर सुलझ पाया
विज्ञापन
जिले के 10 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दस थानों में 48 प्रार्थना पत्र आए।
इसमें 39 राजस्व और नौ पुलिस विभाग से जुड़े थे। जिसमें केवल एक का निस्तारण हो सका। राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने दुर्गागंज थाने में लोगों की फरियाद सुनी। उन्होंने एक-एक फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दोनों अधिकारियों ने टीमों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बताया कि थाना समाधान दिवस में आए प्रकरणों का त्वरित और न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना जरूरी है।
विज्ञापन
थाने आने वाली जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। वहीं प्रशासनिक और पुलिस टीमें मिलकर मौके पर ही समाधान करना जरूरी है।
दोनों अधिकारियों ने जमीन से संबंधित प्रकरणों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाई। इन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मिलकर मामलों का निस्तारण करें। इससे शिकायतों का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।