फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Only 53 percent of e-crop survey work could be completed

Bhadohi News: मात्र 53 फीसदी ही हो सका ई-क्राॅप सर्वे का कार्य

Tue, 26 Sep 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Only 53 percent of e-crop survey work could be completed
ज्ञानपुर। फसलों के ई-क्रॉप सर्वे का कार्य कालीन नगरी में सुस्त हो गया है। शासन की प्राथमिकता में शामिल होने के बाद भी राजस्व और पंचायत राज विभाग का सहयोग न मिलने से अब तक 53 फीसदी ही सर्वे हो सका है जबकि 25 सितंबर तक पूर्ण करना था।
विज्ञापन

कृषि विभाग और किसान दोनों हाईटेक टेक्नोलाॅजी से जुड़ रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से इस साल फसलों का ऑनलाइन ई-क्रॉप सर्वे कराया जा रहा है। पहले चरण में जिले के 10 गांवों का सर्वे हुआ और बाद में शासन के निर्देश पर 1059 गांव में सर्वे शुरू हुआ। इसमें गांव में बोई गई फसलों का क्षेत्रफल, परती जमीन आदि का विवरण और फोटो एग्री स्टेक योजना के तहत एप पर अपलोड किया जा रहा है। ऑनलाइन सर्वे के लिए विभाग की तरफ से ई-पड़ताल मोबाइल एप लांच किया गया है। ऑनलाइन सर्वे में कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ ही लेखपालों की मदद ली जा रही है। प्रत्येक वर्ष जिले में कृषि योग्य भूमि पर कौन सी फसल उगी है, कितना जमीन खाली है, इसका सर्वे किया जाता है। इसी सर्वे के आधार पर खसरा-खतौनी के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। इस वर्ष यह सर्वे मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन

एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के तहत ऑनलाइन ई-क्रॉप सर्वे को 25 सितंबर तक पूर्ण करना था, लेकिन अब तक की प्रगति ठीक नहीं है। उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि ई-क्राप सर्वे का कार्य शासन की प्राथमिकता में है। 10 अगस्त से 25 सितंबर तक होना था। जिले में 10 सितंबर से सर्वे शुरू हुआ। अब तक तीन लाख 42 हजार में एक लाख 77 हजार 232 गाटा का सर्वे हो चुका है। अभी सर्वे का समय शासन से बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed