फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One youth died due to drowning Ganga river in bhadohi another saved

Bhadohi News: मल्लाहों ने गंगा में डूब रहे दो युवकों में से एक को बचाया, पहुंची पुलिस; परिजनों में कोहराम

Thu, 02 May 2024 04:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 02 May 2024 04:28 PM IST
सार

Bhadohi News: दो युवकों में से एक युवक को बचा लिया गया है। सूचना पाकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए थे। पानी में अजय गुप्ता की तलाश कर रही पुलिस को असफलता हाथ लगी थी।

विज्ञापन
One youth died due to drowning Ganga river in bhadohi  another saved
मौके पर मौजूद पुलिस और मृतक की फाइल फोटो।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर गुरुवार की दोपहर स्नान कर रहे दो युवक गंगा में डूबने लगे। मौके पर मौजूद एक मछुआरे ने एक युवक को तो डूबने से बचा लिया, लेकिन दूसरा युवक गहरे पानी में चला गया। सूचना पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में युवक की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवासी गांव निवासी बृजलाल गुप्ता के दो पुत्र अजय और संजय गड़ेरिया की बारी गांव में अपने बहन के यहां आए थे। उनके साथ मठहा गांव निवासी उनके मौसी का लड़का चंदन गुप्ता भी था। गुरुवार की दोपहर अजय, संजय अपने मौसी के लड़के चंदन और जीजा पिंटू गुप्ता के साथ सीतामढ़ी घाट पर स्नान करने पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चारों गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी बीच नहाते समय अजय गुप्ता (21) और पिंटू गुप्ता (25) अचानक गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे। दोनों को गंगा में डूबता देख घाट पर मौजूद स्थानीय कलेक्टर मांझी ने गंगा में छलांग लगा दी। डूब रहे पिंटू गुप्ता को बचा लिया, लेकिन अजय गुप्ता गंगा के गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।

सूचना मिलते ही सीतामढ़ी पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ गंगा घाट पर पहुंचकर डूबे युवक को खोजने के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगा दिया है। सूचना पर तहसीलदार ज्ञानपुर अजय सिंह, कानूनगो कौशलेश श्रीवास्तव, लेखपाल दिवाकर यादव, ग्राम सचिव संजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान दरवांसी शिवशंकर आदि घटनास्थल पर पहुंचे और डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed