{"_id":"608062ca8ebc3ea1d7318161","slug":"one-month-toll-pass-ends-in-a-week-bhadohi-news-vns5861404190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह का टोल पास, एक सप्ताह में हो जा रहा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह का टोल पास, एक सप्ताह में हो जा रहा समाप्त
विज्ञापन
लालानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के लालानगर स्थित टोलप्लाजा पर वाहन चालकों का शोषण खुलेआम किया जा रहा है। वाहन चालकों ने शोषण न रुकने पर वसूली संस्था और एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शनी की चेतावनी दी है। वाहन चालक अमरेश सिंह, विनोद सिंह, कप्तान, नवीन कुमार आदि ने बताया कि केंद्र सरकार की बहुप्रतीक्षित फास्टैग योजना लागू होने पर लोकल स्तर पास बनवाया गया है। जिसकी बाध्यता पूरे माह की है लेकिन एक सप्ताह में समाप्त कर दी जा रही है।
प्रथम चरण में दूरदराज क्षेत्रों से आवागमन करने वाले वाहनों को बिना फास्टैग यात्रा पर सख्ती दिखाई गई। दूसरे चरण में लोकल यात्रा के लिए चालकों को विवश किया गया। आरोप है कि 285 रुपये का अप-डाउन पास बनता है, उसी पास को यह कहते हुए अमान्य किया जाने लगा है कि माह की किसी तारीख को बनने वाला पास 30 तारीख तक ही मान्य होगा। जबकि पूर्व में यह व्यवस्था नहीं थी और जिस तारीख को पास मिलता था, दूसरे माह में उसी तारीख पर समाप्त होता था। लगभग चार वर्ष से वसूली करने वाली संस्थाएं कार्यप्रणाली को लेकर सवालों में घिरी रहीं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 2021 के लिए निजी संस्था को जिम्मेदारी दी है। चार माह पूर्व वसूली की जिम्मेदारी संभालने पर संस्था प्राधिकरण के गाइड लाइन पर खरा नहीं उतर पा रही है। संस्था की लापरवाही का आलम यह है कि टोलप्लाजा के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई। टोलप्लाजा के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाले परियोजना निदेशक राजमार्ग एके राय ने कहा कि वसूली कार्य की रिपोर्ट प्रतिदिन ली जाती है। संस्था के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा है तो वह स्वयं इसकी जांच करेंगे।