फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One lakh forty thousand plants will be planted on the banks of Morwa and Varuna

Bhadohi News: मोरवा और वरूणा के किनारे रोपे जाएंगे एक लाख 40 हजार पौधे

Fri, 27 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
One lakh forty thousand plants will be planted on the banks of Morwa and Varuna
जिले की दो प्रमख नदियों मोरवा और वरुणा को पुर्नजीवित करने के लिए इनके किनारे पौधे रोपे जाएंगे। नदियों के किनारे हरियाली विकसित करने के लिए मानसून सत्र में एक लाख 40 हजार पौधे रोपे जाएंगे। जुलाई से सिंतबर तक विशेष अभियान चलाकर पौधा लगाने का काम होगा।
विज्ञापन

जिले में इस बार मानसून सत्र में 25 विभागों के संयुक्त तत्वावधान में करीब साढ़े 12 लाख पौधे रोपे जाने हैं। जनपद में वन क्षेत्र शून्य है, लेकिन वनावरण के दायरे में हर साल वृद्धि हो रही है। जिले की दो प्रमुख नदियां मोरवा और वरूणा साल दर साल अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं। ऐसे में इन्हें सहेजने और पुर्नजीवित करने की दिशा में नदियों के किनारे विशेष पौधरोपण होगा। इससे नदियों में जल संचयन किया जा सकेगा। मोरवा नदी प्रयागराज से निकलती है, जो करीब 46 किलोमीटर लंबी दूरी तय करके जिले के लगभग 45 गांवों से होकर गुजरती है। वहीं वरुणा नदी भी जिले में करीब 40 किलोमीटर तक फैली हुई है।
विज्ञापन

जिले की दो प्रमुख नदियां मोरवा और वरुणा हैं। इस बार मानसून सत्र में पौधरोपण अभियान के दौरान दोनों नदियों के किनारे एक लाख 40 हजार पौधे रोपे जाएंगे। जिससे नदियों की सुंदरता निखरेगी, साथ ही वनावरण क्षेत्र में वृद्धि होगा। - नीरज आर्य, डीएफओ भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article