फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One lakh 64 thousand voters

एक लाख 64 हजार मतदाता

Sat, 08 Apr 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Sat, 08 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
One lakh 64 thousand voters
voter - फोटो : amar ujala
017 का विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में दो नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों में चेयरमैन और सभासद के लिए  चुनाव होगा। शासन से भले ही चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर से मतदाता सूची से लेकर चुनाव से जुड़े अन्य कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। निकाय चुनाव में इस बार एक लाख 64  हजार वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के अफसरों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

       
देश में लोकसभा, विधानसभा, पंचायत चुनाव की तरह नगरीय इलाकों में विकास कार्यों के लिए सभासद और अध्यक्ष का चुनाव होता है। 2012 विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव हुआ था। अब 2017 का विस चुनाव खत्म होने के बाद नगरीय इलाकों में निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।अध्यक्ष और सभासद पद के संभावित दावेदार मतदाताओं को येन-केन प्रकारेण लुुुुभाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


विस चुनाव के बाद पंचस्थानीय निर्वाचन विभाग निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। निकाय चुनाव की मतदाता सूची करीब-करीब पूरी कर ली गई है। आगामी निकाय चुनाव के लिए जो मतदाता सूची तैयार की गई है, उसके अनुसार एक लाख 64 हजार 423 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।इसमें  नगर पालिका भदोही में 74255 मतदाता, नगर पालिका गोपीगंज में 23124, नगर पंचायत नई बाजार में 10367, नगर पंचायत सुरियावां में 13679, नगर पंचायत ज्ञानपुर में 9948, नगर पंचायत घोसिया में 15050 और  नगर पंचायत खमरिया में 18002 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की सूची मांगी है। उच्चाधिकारियों की ओर से उसे भेजा जाएगा।  चुनाव की अधिसूचना अभी जारी  नहीं हुई है, लेकिन तैयारी विभागीय स्तर से हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed