{"_id":"6150c2fc8ebc3e09926d3c1c","slug":"one-killed-15-injured-due-to-magic-overturning-involved-in-funeral-procession-bhadohi-news-vns6139120150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा सप्ताह का भी ख्याल नहीं, फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा सप्ताह का भी ख्याल नहीं, फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए यातायात विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। 24 से 30 सितंबर तक हर दिन परिवहन व पुलिस विभाग की ओर से जागरूकता के लिए कार्यक्रम तो तय हैं मगर सब कुछ कागज पर ही है। हाल यह है कि एक बाइक पर तीन-तीन लोग सवार होकर बिना हेलमेट के फर्राटा भर रहे हैं। वहीं ओवरलोड वाहन मनमाने तरीके से दौड़ रहे हैं लेकिन इस पर किसी की नजर नहीं है।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों के कागजात की जांच पड़ताल और राजस्व वसूली तक सिमटा है। हाल यह है कि सड़क सुरक्षा अभियान चलाने वाले पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट के बाइक दौड़ा रहे हैं।
रविवार को ज्ञानपुर नगर में दुर्गागंज तिराहे पर जांच हो रही थी। जैसे ही जांच समाप्त हुई एक बाइक पर चार युवक सवार होकर इतनी तेज से निकले कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी और लोग देखते रह गए। थोड़ी देर बाद यहीं से एक दरोगा भी बगैर हेलमेट के निकले।
विज्ञापन
ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर ओवरलोड पिकअप भी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाता नजर आया। हीरा गुप्ता, वंशी, धीरज शुक्ला ने कहा कि यातायात नियमों का पालन पुलिस व परिवहन विभाग को सख्ती से कराना चाहिए। आमजन की जागरूकता भी जरूरी है। इस संबंध में परिवहन विभाग के पीटीओ शारदा मिश्रा ने कहा कि ऐसे वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह में हर दिन का अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।