{"_id":"6675d681e6d7dcd6de0c5b77","slug":"one-crore-rupees-received-in-critical-gaps-scheme-development-work-will-be-completed-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-113361-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: क्रिटिकल गैप्स योजना में मिले एक करोड़, पूरे होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: क्रिटिकल गैप्स योजना में मिले एक करोड़, पूरे होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले को क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत एक करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें 80 लाख ग्रामीण और 20 लाख शहरी क्षेत्रों में जरूरी विकास कार्यों पर खर्च होंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, नगर निकाय समेत अन्य विभागों के छोटे-छोटे कार्य जो रह गए हैं इससे पूरे होंगे। बजट के अभाव में सालों से लटके एवं महत्वपूर्ण कार्य के लिए यह पैसा विभागाध्यक्षों की मांग पर डीएम की संस्तुति पर जारी होगा।
स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, पेयजल जैसे काम के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से हर साल करोड़ों का बजट जारी होता है, हालांकि कुछ विभागों में बजट की कमी से महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पाते। संबंधित विभाग बजट के इंतजार में काम नहीं करा पाते जबकि वह जरूरी होते हैं। इसके बाद विभागाध्यक्षों की ओर से पत्र लिखकर जिलाधिकारी से क्रिटिकल गैप्स के मदद से मांग की जाती है। डीएम के स्तर से कार्य महत्वपूर्ण होने पर जरूरत के हिसाब से बजट आवंटित करने का निर्देश दिया जाता है। शासन की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एक करोड़ का बजट आवांटित किया गया है। बजट में 80 लाख रुपये ग्रामीण और 20 लाख रुपये का बजट शहरी क्षेत्रों में खर्च किया जाएगा।
इनसेट
क्रिटिकल गैप्स से इस तरह होता है काम
शासन की ओर से क्रिटिकल गैप्स योजना में मिलने वाली धनराशि को खर्च करने में डीएम की भूमिका अहम होती है। वर्ष 2022 में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्युतीकरण के लिए 18 स्कूलों की सूची डीएम को सौंपी गई थी। इसके लिए बजट जारी होने पर उक्त स्कूलों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। 2023 में 20 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रो की चहारदीवारी के निर्माण के लिए डीएम ने क्रिटिकल गैप्स मद से सहयोग किया था।
विज्ञापन
..............
वर्जन
क्रिटिकल गैप्स योजना में एक करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 80 लाख ग्रामीण एवं 20 लाख शहरी क्षेत्र में विकास कराया जाएगा। डीएम के यहां से काम के प्रस्ताव की फाइल आने पर पैसा भेजा जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी