फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One and a half lakh looted by shooting a bank friend

दिनदहाड़े बैंक मित्र को गोली मारकर डेढ़ लाख की लूट

Wed, 27 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh looted by shooting a bank friend
सुरियावां। थाना क्षेत्र के मऊरामशाला के समीप मंगलवार को दिन दहाड़े बदमाशों ने फिनो बैंक संचालक बैंक मित्र विनोद दूबे (42) निवासी नेवादा को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल बैंक मित्र को सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उसके हाथ में गोली लगी है।
विज्ञापन

नेवादा रोही गांव निवासी विनोद दूबे यूनियन बैंक की ज्ञानपुर शाखा से बैंक मित्र हैं। वह फिनो बैंक सर्विस से जुड़कर काम करते हैं। प्रतिदिन बैंक से पैसा निकालते हैं और ग्राहकों को जरूरत के अनुसार अंगुठा लगवाकर पैसा देते हैं। मंगलवार को वह ज्ञानपुर स्थित यूनियन बैंक की शाखा से पैसा निकालकर अपने घर वापस आ रहे थे। मऊरामशाला के समीप पहुंचे थे कि अपाचे सवार दो बदमाश ओवरटेक कर रोक लिए। बैग छीनने लगे तो विनोद ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। उसके बाद बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से वह सुरियावां थाने पहुंचे। जहां थाना प्रभारी विश्वजीत राय ने सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। हाथ में गोली फंसने के कारण बैंक मित्र को जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर किया गया। थाना प्रभारी विश्वजीत राय ने कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed