फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   On the lines of cities, the district panchayat will build Amrit Sarovar

शहरों की तर्ज पर जिला पंचायत कराएगा अमृत सरोवर का निर्माण

Wed, 10 Aug 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
On the lines of cities, the district panchayat will build Amrit Sarovar
ज्ञानपुर। जिला पंचायत प्रशासन की ओर से पांच अमृत सरोवर शहर की तर्ज पर बनाया जाएगा। इन सरोवरों पर गांव के तालाबों से अलग सुविधाएं होंगी। ग्रामीणों को टहलने के लिए पाथ-वे तो होगा ही बेहतरीन फूलवारी भी सजायी जाएगी। तालाब पर आने वालों को रंग-बिरंगे फूल आर्किषत करेंगे। एक-एक सरोवर के निर्माण में करीब 60-60 लाख रुपये की धनराशि खर्च करने की योजना है।
विज्ञापन

जिले में कुल छह ब्लाक हैं। जिसमें से पांच ब्लाक के एक-एक गांव में जिला पंचायत की ओर से अमृत सरोवर तालाब बनाने का प्लान बनाया है। जहां सरोवर बनना है उसमें भदोही ब्लाक के लठियां गांव, ज्ञानपुर के गनेशरायपुर गांव और अभोली के गढ़ौरा, औराई के कंसापुर, सुरियावां के बेला के तालाब को चिन्हित किया गया है। जिला पंचायत प्रशासन से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि एक सरोवर को बनाने में करीब 60 लाख रुपये खर्च होंगे। ग्राम पंचायत की ओर से बनावाए जा रहे अमृत सरोवर से ये पांच सरोवर काफी अलग होंगे। इस सरोवर का क्षेत्रफल अन्य तालाबों की अपेक्षा अधिक है। यहां पर सारी सुविधाएं शहर की तर्ज पर होंगी। जैसे तालाब पर पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा। किनारे किनारे वैरिकेंडिंग की जाएगी। सीढ़ी का निर्माण होगा। उसके साथ ही सोलर पैनल और स्ट्रीट लाइट लगाकर रोशन किया जाएगा। पाथ-वे के किनारे बागवानी लगेगी। यहां आने वाले पर्यटकों का मन लगे इस लिए फूलवारी भी लगायी जाएगी। प्लैग पोस्ट बनाया जाएगा। जहां हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया जाएगा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि अमृत सरोवर बनाने के लिए शुभारंभ भी हो गया है। डीघ ब्लाक को छोड़कर अन्य सभी ब्लाकों में एक-एक गांव के तालाब का चयन किया गया है। इन तालाबों के किनारे पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed