फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   On the first day, 65 buyers visited the stalls.

Bhadohi News: पहले दिन 65 खरीदारों व बॉयरों ने देखे स्टॉल

Mon, 05 Oct 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 65 buyers visited the stalls.
एक्सपो के एक स्टाल पर विदेशी खरीदार को कालीन दिखाते निर्यातक। संवाद
जिले में रविवार से शुरु हुए 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो में पहले दिन रविवार को खासा रौनक रही। पहले दिन कालीन निर्यातकों की ओर से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की ओर से दावा किया गया कि पहले दिन कुल 65 खरीदारों और उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न स्टाॅल पर प्रदर्शित किए गए सस्ते और मार्डन डिजाइन वाले हैंड टफ्टेड, हैंडलूम, हैंडवोवेन कालीनों की अधिकता से यह साफ प्रतीत हुआ कि निर्यातक अब उद्योग में नई चीजें लाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे उद्योग को गति मिले।
विज्ञापन

दोपहर लगभग डेढ़ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फीता काट कर एक्सपो का शुभारंभ करने के पहले ही कई बायर की आमद हो चुकी थी। एक्सपो में काफी अर्से बाद पहले दिन बायर की खासी रौनक दिखी। ग्राउंड फ्लोर, प्रथम और द्वितीय तल व हाल में स्टालों पर अच्छी भीड़ रही। इसे देख कर कालीन निर्यातकों ने राहत महसूस की। कालीन निर्यातकों की मानें तो आयातकों की संख्या अच्छी रही, लेकिन उनसे कितना कारोबार हो सकता है यह आगामी कुछ दिनों में पता चलेगा। निर्यातकों ने यह भी कहा कि महंगे कालीनों की खरीदार कम ही दिखे। कुछ आयातकों ने कहा कि हम यहां कुछ नया पाने के लिए आते हैं, लेकिन कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो ए्क्सपो में कुछ नया नहीं है। महंगे कालीन बनाने की परंपरा लगातार कम होती जा रही है। वह इसलिए कि महंगे अधिकतर आयातक सुंदर, सस्ते और टिकाऊ कालीन, दरियां ढूंढ़ रहे थे।
विज्ञापन


यार्न और कालीन बुनाई भी देखी
कारपेट एक्सपो का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे उस पंडाल में गए जहां यार्न बनाने और कालीन बुनाई की प्रक्रिया दिखाई जा रही थी। सीएम ने वहां कुछ मिनट रुक कर कच्चे ऊन से यार्न बनने की प्रक्रिया के अलावा कालीन बुनाई भी देखी। इस दौरान सीएम ने महिला बुनकरों से बात भी की। इसके बाद सीएम योगी ने जिला कारागार के हुनरमंद बंदियों की ओर से लगाए स्टाल पर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बंदियों की बुनी कालीनें देखी और सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष के मुकाबले 78 अधिक स्टाॅल
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के अनुसार इस वर्ष के एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 224 कालीन निर्यातकों ने अपने स्टाॅल लगाए हैं। यह संख्या गत वर्ष अक्तूबर एक्सपो में लगे 146 स्टालों के मुकाबले 78 स्टाॅल अधिक हैं। वैश्विक युद्ध और आर्थिक मंदी के हालात, अमेरिकी बाजार में टैरिफ से ऊहापोह की स्थिति के बीच यह संख्या अच्छी कही जा रही है। परिषद के चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने कहा कि एक्सपो के पहले दिन लगभग 65 आयातकों ने आमद दर्ज कराई। दूसरे दिन यह संख्या भी रहेगी ही एक अच्छी संख्या और आशा की जा रही है। इससे इस वर्ष के फेयर को गति मिलेगी। कहा कि वैश्विक चिंताओं के समाधान के लिए भारत सरकार के साथ सीईपीसी सक्रिय रूप से संवाद कर रही है। इसमें प्रस्तावित भारत-यूेके के बीच मुक्त व्यापार समझौता भी शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरंतर संवाद और मजबूत नीतिगत सहयोग से भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों के लिए अच्छे बाजार में पहुंच बन सकेगी। पहले दिन कालीन मेले में परिषद के प्रशासनिक सदस्य मौजूद रह कर अतिथियों की सेवा में लगे रहे। जिसमें कार्यकारी निदेशक सह-सचिव डॉ. स्मिता नागरकोटी, उपाध्यक्ष असलम महबूब, वासिफ अंसारी, अनिल कुमार सिंह, बोधराज मल्होत्रा, दीपक खन्ना, हुसैन जाफर, इम्तियाज अहमद, पीयूष बरनवाल, मेहराज यासीन जान, रोहित गुप्ता, संजय गुप्ता, शौकत खान, शेख आशिक अली आदि रहे।
सीएम को संत रविदास की कालीन व चांदी का गदा किया भेंट
स्टॉलों के अवलोकन के दौरान सीएम योगी भदोही के निर्यातक प्रह्रलाद दास गुप्ता के द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचे। निर्यातक प्रह्रलाद दास गुप्ता, संजय गुप्ता और ब्रजेश गुप्ता ने सीएम योगी को संत रविदास की चित्र वाली कालीन को भेंट किया। बताया कि इस कालीन को चार कारीगरों ने एक माह में तैयार किया था। इसके अलावा उन्हें चांदी की गदा भी भेंट की गई। बताया कि सीएम योगी ने जिस तरह से प्रदेश से अपराध का खात्मा किया है। वे यूपी के संकटमोचक हैं।

196 विदेशी खरीदारों को दिया जा रहा विशेष अतिथ्य
इस कारपेट एक्सपो में पंजीकृत कुल 450 विदेशी खरीदारों में से 196 को विशेष आतिथ्य पैकेज प्रदान किया गया है। सीईपीसी की विज्ञप्ति में बताया गया कि इस एक्सपो में सीईपीसी ब्रिक्स देशों पर विशेष फोकस कर रही है। यही उसी का परिणाम है कि इस एक्सपो में पंजीकृत कुल 450 विदेशी खरीदारों में से 106 बायर ब्रिक्स देशों से आए हैं।

छोटी बच्ची ने अपने अनुभव साझा किए
एक्सपो मार्ट में स्टालों के भ्रमण के दौरान पिछले दो एक्सपो में सीएम योगी से मिली कालीन निर्यातक दर्पण बरनवाल की बेटी वान्या बरनवाल ने वर्ष 2023 और 2025 में एक्सपो में आए मुख्यमंत्री के साथ अपने मुलाकात के अनुभव लिख कर फ्रेम में भेंट किया। योगी जी वान्या को देखते ही पहचान लिया और उनके मुंह से निकला अब तो तुम बड़ी हो गई है।

महिला जागरण मंच की जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट
सीएम के आगमन के दौरान स्वदेशी जागरण मंच महिला विंग की जिलाध्यक्ष रूपाली जायसवाल को उनके घर में हाउस अरेस्ट किया गया। रूपाली जायसवाल ने बताया कि वह अपने घर से अपनी कंपनी में काम के लिए जा रही थीं, तभी दो महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें घर से बाहर जाने से रोक दिया। आरोप लगाया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियंका जायसवाल की ओर से कोतवाली भदोही में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में आशंका जताई गई थी कि रूपाली उनके प्रचार-प्रसार के कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद को लेकर उन्हें और उनकी मां को उनके भाई मयंक जायसवाल और उनकी पत्नी प्रियंका जायसवाल के द्वारा लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सीएम के आगमन के दौरान ये कुछ बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। बीते साल भी इन्होंने कुछ ऐसा किया था। इसी आधार पर उन्हें घर में रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed