फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   On irregularities in ration distribution Bifre

राशन वितरण में अनियमितता पर बिफरे

Fri, 17 Jun 2016 02:05 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Fri, 17 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
On irregularities in ration distribution Bifre
कोटेदार के खिलाफ एजिटेशन करते ग्रामीण
 डीघ विकास खंड के  बड़ागांव निवासी ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर गांव के कोटेदार के  खिलाफ  प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कोटेदार के  खिलाफ जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग की। जिससे गांव के गरीबों को अनाज और अपने हक के लिए भटकना न पड़े। डीएम को उन्होंने प्रार्थना पत्र भी दिया है। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि  कोटेदार गरीबों को अनाज, चीनी और तेल आदि नहीं देते हैं। मांगने पर अनाप-शनाप भी बकते हैं,जबकि  हम सभी का पात्र गृहस्थी की सूची में नाम शामिल है। इसके  बाद भी राशन न देकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। कोटेदार का आचरण और व्यवहार सही न होने और मनबढ़ई करने से गांव के  गरीब लोग परेशान रहते हैं। अपने को सत्ता के  जुड़े लोगों का करीबी बताकर गरीबों से गाली-गलौच भी करने से पीछे नहीं रहते हैं। गरीब जनता के हक को कोटेदार हजम कर जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव की कोटे की दूकान निरस्त करके किसी अन्य ईमानदार व्यक्ति को नियुक्त करने की मांग की है। आरोप लगाया कि मानवाधिकार संगठन का पदाधिकारी होने का रौब दिखाकर ग्रामीणों को भयभीत करते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कोटेदार की जांच करके कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर रमेश यादव, मुंशी,बुद्धिराम,मुनीम,रविंद्र, सुशील, प्रमि ला, बालकृष्ण, बच्चूलाल, गुड्डी, कल्लू, राहुल, अनीता, जैतून, प्रेमा देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed