{"_id":"67d1d84b7e449cc9a70fca4a","slug":"on-holi-day-friday-prayers-will-be-held-at-2-oclock-in-mosques-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-123459-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: होली वाले दिन मस्जिदों में दो बजे होगी जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: होली वाले दिन मस्जिदों में दो बजे होगी जुमे की नमाज
विज्ञापन
इस बार होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रही है। दोनों समुदाय में तनाव न हो इसके लिए जिला प्रशासन सजग है।
प्रशासन के निवेदन पर रुयते हेलाल कमेटी ने भदोही की मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज दोपहर दो बजे पढ़ने का निर्णय लिया है।
जिला प्रशासन के साथ पीस कमेटी की बैठक में इस मसले पर गहन विचार के बाद जिला प्रशासन ने उलेमा से समय टालने की मांग की थी।
इस पर रुयते हेलाल कमेटी की बैठक में काफी विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि जुमे की अजान दोपहर डेढ़ बजे और नमाज दो बजे होगी।
रुयते हेलाल कमेटी के सद्र तकिया कल्लन शाह जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज परवेज अच्छे ने बताया कि सभी से विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। हाफिज परवेज ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे होली के दिन रंग के समय घरों में रहें। उन्होंने कहा कि यदि गलती से किसी के कपड़े पर रंग पड़ जाए, बुरा न माने, उसे नजर अंदाज करें।
उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों से आग्रह किया है कि रमजान और होली को भाईचारे के साथ मनाएं। हम सबके लिए जिले की गंगा-यमुनी तहजीब को बनाए रखना जरूरी है। मंगलवार को हुई कमेटी की बैठक के बाद इस आशय का एक पत्रक पुलिस प्रशासन को भी दिया गया। भदोही नगर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव को कमेटी के लोगों ने सौंपा।
बैठक में मौलाना कुतुबुद्दीन मिस्बाही, हाफिज फहद अत्तारी, मौलाना एकराम, हाफिज गुलाम मुस्तफा हबीबी, मो.दानिश सिद्दिकी व हसीब खां, शमसुद्दीन वारसी समेत अन्य कई धर्म गुरु मौजूद थे।