{"_id":"6a1208ac423cc86eb50c8bef","slug":"on-ganga-dussehra-mahadev-will-be-anointed-with-panchamrit-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-143451-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गंगा दशहरा पर महादेव का होगा पंचामृत से अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गंगा दशहरा पर महादेव का होगा पंचामृत से अभिषेक
विज्ञापन
। मां गंगा के अवतरण दिवस, भगवान रामेश्वरम के स्थापना दिवस और बटुक भैरव के जन्मोत्सव पर मंगलवार को गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर में महादेव का शृंगार किया जाएगा। इसके उपरांत महाआरती की जाएगी। सुजातपुर निवासी आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि 26 मई को गंगा दशहरा है।
इस दिन हर्ष योग, रवि योग, व्यतिपात योग, सिद्धि योग, ध्वज योग, धाता योग के साथ वृषभ राशि में बुध और सूर्य के संयोग से बुधादित्य राजयोग तथा शुक्र के स्वराशि में होने से मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, वृषभ लग्न एवं हस्त नक्षत्र में अभिजीत मुहूर्त में मां गंगा का अवतरण हुआ था।
इस वर्ष अधिक मास होने के कारण यह पावन तिथि 26 मई को पड़ रही है। बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति के सचिव रामकृष्ण खट्टू ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। पंचामृत एवं पंच द्रव्य से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात विभिन्न सुगंधित पुष्पों से शृंगार होगा। आरती के उपरांत उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। संवाद