फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   old woman died after being hit by train in bhadohi

भदोही में हादसा: दवा लेने के लिए अस्पताल जा रही थी बुजुर्ग महिला, नहीं पता था रास्ते में इंतजार कर रही मौत

Thu, 16 Oct 2025 03:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 16 Oct 2025 03:35 PM IST
सार

Bhadohi News: दवा लेने जा रही वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पूछताछ में पता चला कि महिला दवा लेने के लिए जा रही थी, इसी दौरान हादसा हुआ। 

विज्ञापन
old woman died after being hit by train in bhadohi
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के ककराही रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह गोपीगंज एक निजी अस्पताल में दवा लेने जा रही थी। इस बीच ट्रेन की चपेट में आ गई। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
कोतवाली के बंजारी गांव निवासी तीरथ देवी (70) पत्नी स्वर्गीय हरि गौतम की काफी दिनों से तबियत खराब चल रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से दवा लेने के लिए गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल जा रही थी। ककराही रेलवे फाटक के पास अचानक वह दानापुर-उधना ट्रेन की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Railway News: मंडलों के समन्वय से दूर होगी ट्रेनों की लेटलतीफी, प्लेटफॉर्म पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने शिनाख्त के बाद उनके बेटे राजकुमार गौतम व राज कपूर गौतम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे बेटों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed