{"_id":"68f0958dd9301364d70b18c8","slug":"varanasi-divisions-coordination-will-eliminate-train-delays-in-north-eastern-railway-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: मंडलों के समन्वय से दूर होगी ट्रेनों की लेटलतीफी, प्लेटफॉर्म पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: मंडलों के समन्वय से दूर होगी ट्रेनों की लेटलतीफी, प्लेटफॉर्म पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Thu, 16 Oct 2025 12:19 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:19 PM IST
सार
Varanasi News: ट्रेनों की लेटलतीफी को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस समस्या को मंडलों के समन्वय से दूर की जाएगी।
विज्ञापन
Train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेनों की लेटलतीफी को दूर करने के लिए रेल मंडलों के बीच समन्वय स्थापित करने की बात पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कही है। इसके अलावा स्टेशनों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही सुरक्षा के लिहाज से स्टेशनों के सभी प्लेटफॉर्मों पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बुधवार को महाप्रबंधक ने बनारस रेलवे स्टेशन, वाराणसी सिटी स्टेशन और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण कर ट्रेनों के संचलन, यात्री सुविधाओं की हकीकत जानी।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने बनारस स्टेशन पर वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय, पार्सल कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाल, सामान्य यात्री हाल एस्केलेटर, लिफ्ट, पैदल उपरिगामी पुल को देखा।
विज्ञापन
इस दौरान स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी मॉनीटरिंग केंद्र का भी निरीक्षण किया। फिर वे वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां खड़ी कृषक एक्सप्रेस ट्रेन के रेक की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। साथ ही प्रतीक्षालय, पैदल उपरिगामी पुल, यात्री आरक्षण केंद्र, प्लेटफॉर्म, वाटर बूथ, साईंनेजेस आदि देखा।