फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Offices will not have to be cut to take advantage of the schemes

योजनाओं का लाभ लेने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

Fri, 06 Aug 2021 08:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Offices will not have to be cut to take advantage of the schemes
ज्ञानपुर। जिले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए सात अगस्त से दिसंबर तक मिशन शक्ति का तीसरा चरण उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान स्वावलंबन कैंप हर 15 दिन पर आयोजित किए जाएंगे । इसमें लाभार्थी को किसी योजना का लाभ लेने के लिए दफ्तरों या अधिकारियों के पास चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । एक मंच पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ इसकी स्वीकृत भी कराई जा सकेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव की ओर से जारी आदेश के तहत प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया है कि सात अगस्त से मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुरूआत किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित पेंशन योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा आदि प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं में लाभार्थियों के आवेदनों की कार्यवाही इन वन विंडो कैंपस के माध्यम से पूरी की जाएगी । महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग पुन: संयुक्त कार्ययोजना के माध्यम से मिशन में प्रतिभाग करेंगे । शिविरों में अधिक से अधिक महिलाओं और बच्चों की भागीदारी के लिए ग्राम प्रधानों की मदद ली जाएगी। प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कन्या जन्मोत्सव, रक्षा उत्सव और ‘हक़ की बात जिलाधिकारी के साथ’ जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 11 अगस्त को ‘कन्या जन्मोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत किसी भी सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली बालिकाओं के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा और मां व बेटी को उपहार प्रदान किए जाएंगे । इसके साथ ही जनपद में जन्म लेने वाली बालिकाओं की संख्या के बराबर पौधरोपण कर बालकों व पुरुषों को उन पौधों के संरक्षण का दायित्व सौंपकर ‘पुरुषों की सहभागिता’ सुनिश्चित की जाएगी। तीन को कानूनी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें बच्चों और महिलाओं के प्रति हिंसा से संबंधित विभिन्न कानूनों अन्य प्रावधानों कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन शोषण, घरेलू हिंसा, नशे में मारपीट, छेड़खानी, बलात्कार, यौन हमला, यौन शोषण, यौन दुर्व्यवहार, एसिड अटैक, साइबर क्राइम आदि पर जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 16 को ‘‘प्रधान सम्मेलन‘‘ और 28 सितंबर को महिलाओं और बच्चों से संबंधित विभिन्न विषयों पर ग्राम सभा स्तर पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed