फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officers should not be negligent in resolving public problems: Commissioner

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरते अधिकारी:कमिश्नर

Sun, 18 Jul 2021 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Officers should not be negligent in resolving public problems: Commissioner
जंगीगंज। जनसमस्याओं के निस्तारण में अधिकारी किसी तरह की लापरवाही न बरतकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। ऐसा न होने पर मंडल स्तर पर होने पर होने वाली निगरानी से न अधिकारी बच पाएंगे न कर्मचारी। मौका था डीघ ब्लॉक के महुआरी गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन पर पौधरोपण का। बतौर मुख्य अतिथि रहे कमिश्नर योगेश्वरराम मिश्रा ने डीएम आर्यका अखौरी, एसपी रामबदन सिंह के साथ पौधरोपण कर उपस्थित जनों को संरक्षण के लिए प्रेरित कि या। किसानों ने जिला और मंडलीय अधिकारियों के समक्ष राजमार्ग से सिंचाई विभाग कालोनी तक जर्जर सड़क, जलनिकास नाला की समस्या रखकर समाधान की मांग की। मामले को गंभीरता से लेकर कमिश्नर ने कहा कि 15 जनवरी को मैं फिर आऊंगा तब तक समस्याओं का समाधान हो जाएगा। यदि नहीं हुआ तो जिम्मेदारों को जिम्मेदारी का एहसास कराने में देर नहीं लगेगी। इस मौके पर सीडीओ भानुप्रताप सिंह, एसडीएम सदर चंद्रशेखर, सीओ एके सिंह, केके सिंह, अजय शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख डीघ मनीष मिश्रा, ग्राम प्रधान रमेश मिश्रा, धनंजय मिश्रा, जयदयाल मोदनवाल, अमरेश दुबे, रवि तिवारी, पवन मोदनवाल, धीरज, अंकुर, रजनीश समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed