{"_id":"62b6090ce45d022e1d634bd2","slug":"officers-should-be-serious-about-disposal-of-complaints-dm-bhadohi-news-vns6605977167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीर हों अफसर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीर हों अफसर : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को आगाह किया कि शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके निस्तारण करें और डिफाल्टर श्रेणी में न आएं। अन्यथा संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का निस्तारण प्राथमिकता से करें। शिकायतकर्ता से फोन कर संपर्क करें। जिन विभागों की शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में जा रही है, ऐसे अधिकारियों का वेतन तो रोका ही जाएगा और उनके प्रति विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी। अधिकारी और कर्मचारी जनसमस्याओं के निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता से करें और आमजन के साथ अच्छा व्यवहार रखें। उन्होंने तीनों एसडीएम को निर्देश दिया कि लेखपाल का रोस्टर तैयार करा लें कि किस दिन किस गांव में रहेंगे। इसी तरीके से ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी का भी रोस्टर बनाएं। ताकि आम जनता को भागदौड़ न करनी पड़े। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग और सभी बीडीओ के यहां आने वाली शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से नहीं होने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि अगली साप्ताहिक बैठक में आने से पूर्व कार्ययोजना बनाकर निस्तारण करें। पोर्टल पर 30 जून तक एक भी शिकायत लंबित न रहे। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एडीएम शैलेंद्र मिश्र, एसडीएम औराई लाल दूबे, पीडी मनोज कुमार राय, डीएफओ नीरज राय आदि मौजूद रहे।