फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officers reached the polling stations, saw the reality

मतदान केंद्रों पर पहुंचे अफसर, देखी हकीकत

Fri, 14 Jan 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Officers reached the polling stations, saw the reality
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को अति संवेदनशील क्षेत्र डीघ के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण तक तैयारियों का जायजा लिया। केंद्रों की व्यवस्था देखी। मौके पर मिली कमियों को अधिकारियों को जल्द दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम व एसपी अधिकारियों और सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आरके श्रीवास, सेकेंड कमांडेंट अभिनव आनंद के साथ कोइरौना के डीघ, परसनी, कटरा बाजार सहित दर्जन भर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि कोई मतदान के समय किसी व्यक्ति को डराता एवं धमकाता है तो वह तुरंत टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करे। साथ ही संबंधित व्यक्ति सी-विजिल एप पर फोटो खींच कर अपलोड भी कर सकता है। 100 मिनट में आपकी शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्नेबिलिटी को लेकर जो मतदान केंद्र चिह्नित हैं, उसकी व्यवस्था देख लें। मतदान को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि वर्तमान में कोविड-19 को लेकर चुनाव प्रक्रिया के दौरान विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। नामांकन, मतदान से लेकर अन्य कार्य कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed