फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officers do not come on time, complainants are upset

समय से नहीं आते अफसर, फरियादी परेशान

Wed, 23 Jun 2021 05:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Officers do not come on time, complainants are upset
शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी सरकारी दफ्तरों में अफसर से लेकर कर्मचारी तक समय से कार्यालय नहीं पहुंच रहे। जिससे जन सुनवाई के लिए दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को परेशान होना पड़ रहा है। इस क्रम में बुधवार को ज्ञानपुर तहसील में अमर उजाला ने सुबह 10 बजकर पांच मिनट से 10.20 बजे तक पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। तहसील कार्यालय में एक पटल को छोड़कर न तो अधिकारी आए थे ना कर्मचारी अपने कक्ष में दिखे। दरअसल शासन का निर्देश हैं कि सुबह 10 से 12 बजे तक सभी अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतों को सुनकर निस्तारण करेंगे। जन सुनवाई कार्यक्रम से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के नाम पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। बुधवार को सुबह 10.05 बजे एसडीएम साहब नहीं पहुंचे थे, हालांकि अंदर कक्ष में साफ-सफाई जरूर हो रही थी। 10.10 बजे तहसीलदार, राजस्व लिपिक कार्यालय, 10.15 बजे कानूनगो कार्यालय भी बंद मिला। 10.20 बजे नायब तहसीलदार का कक्ष भी बाहर से बंद दिखा। जिससे जमीन से जुड़े विवाद को लेकर दरवांसी गांव से आए रमाशंकर, नवधन के सिपाही लाल, बिछियां से रामकुमार करीब आधे घंटे तक इंतजार करते रहे। करीब 10 बजकर 40 मिनट के बाद कुछ अधिकारी कार्यालय पहुंचे, हालांकि इस दौरान आशुलिपिक कार्यालय में कर्मचारी अपने कार्यों को निपटाने में जुटे रहे। एसडीएम चंद्रशेखर ने कहा कि तबीयत खराब होने से मंगलवार को अवकाश पर था। आज थोड़ा विलंब से कार्यालय आया। अपर जिलाधिकरी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि समय पर दफ्तर न पहुंचना ठीक नहीं है। अधिकारियों से बात कर समय से आने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed