फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officer indifferent, list of examination centers not final

Bhadohi News: अफसर उदासीन, परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल नहीं

Mon, 18 Dec 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Officer indifferent, list of examination centers not final
ज्ञानपुर। जिला स्तरीय समिति की उदासीनता के कारण बोर्ड परीक्षा केंद्रों की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। परिषद की तरफ से प्रस्तावित 93 केंद्रों की अनंतिम सूची को लेकर अब भी मंथन का दौर जारी है। इसे लेकर विभाग और विद्यालयों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। 10 दिसंबर तक परिषद को केंद्रों को फाइनल कर सूची भेजी जानी थी, लेकिन अब तक समिति की अंतिम मुहर नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 24 नवंबर को 93 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की। जरूरी संसाधनों की कमी के कारण सात राजकीय विद्यालयों को पहले ही सूची से बाहर कर दिया। 93 केंद्रों को लेकर विभिन्न विद्यालयों की तरफ से कुल 126 आपत्तियां शिक्षा विभाग के पास आईं, जिनमें छात्र-छात्राओं के केंद्रों की दूरी एवं आवंटन का मामला, पूर्व में कई साल तक केंद्र रहे विद्यालय के न बनने जैसी शिकायतें शामिल रहीं। प्रस्तावित केंद्रों के सापेक्ष प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के लिए डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर 12 अधिकारियों की टीम लगाई गई। टीम ने 41 स्कूलों की जांच कर आख्या भी सौंप दी। 10 दिसंबर तक केंद्रों की सूची फाइनल कर परिषद को रिपोर्ट भेजी जानी थी, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय गुजर गया, अब तक विभाग केंद्रों की अंतिम सूची जारी नहीं कर सका। इसे लेकर विभाग की जहां चिंता बढ़ गई है, वहीं केंद्र बनने एवं पूर्व में बने विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक भी परेशान हो गए हैं। डीआईओएस विकायल भारती ने बताया कि जिला स्तरीय समिति के समक्ष सूची भेजी जा चुकी है। कुछ कमियों के कारण फाइनल नहीं हो सकी है। इसमें सुधार कर सोमवार या मंगलवार तक फाइनल किया जाएगा। बताते चलें कि 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 56 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed