फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   officer change their behaviourः dm

अफसर कार्यशैली में लाएं परिवर्तन

Sat, 03 Sep 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
officer change their behaviourः dm
जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह। अमर उजाला
नवागत जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने एक-एक योजनाओं की समीक्षा करते हुए अफसरों को कड़ी हिदायत दी। चेतावनी दी कि अफसर अपनी मानसिकता और कार्यशैली में परिवर्तन लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने सरकार की महत्वाकांक्षी कन्या विद्याधन योजना को पारदर्शी ढंग से वितरित करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों की ओर से गड़बड़ी की जा रही है। उनकी सूची बनाकर कार्रवाई करें। जरूरत पड़ने पर एसडीएम से सत्यापन कराया जाएगा। स्वच्छ शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान अब तक की प्रगति पर नाराजगी जताई। डीपीआरओ से अब  तक की प्रगति की पत्रावली तलब की। कामधेनु योजना के  क्रियान्वयन के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बैंकर्स के साथ शीघ्र बैठक कराएं।
विज्ञापन


डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी हिदायत दी कि अधूरे निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा कराएं। राष्टीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गांवों में भेजे जाने वाले 10 हजार रुपये का समुचित उपयोग कराते हुए दवाओं का छिड़काव गांव में कराने के लिए सीएमओ से कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने के लिए कहा। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल ठीक कराने के लिए निर्देश दिया।इस अवसर  पर मुख्य रूप से सीडीओ आरपी मिश्र, पीडी तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डॉ. डीके सोनकर समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed