फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Offensive comment against PM and CM on social media

यूपीः पीएम और सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज  

Thu, 24 Oct 2019 12:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 24 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Offensive comment against PM and CM on social media
social media
यूपी के भदोही जिले में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खलिाफ अभद्र टिप्पणी और गाली देना एक युवक को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने औराई के उचेठा गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


औराई थानाक्षेत्र के उचेठा गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव पुत्र अनिल यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसकी शिकायत कुछ भाजपा नेताओं ने कोतवाली में की। पुलिस ने प्रदीप के अकाउंट से जांच की तो मामला सही निकला।
विज्ञापन


 पुलिस ने प्रदीप कुमार के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। सीओ औराई लेखराज सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का यह इकलौता मामला नहीं है। जिले में पूर्व में भी कुछ युवक आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते कानूनी कार्रवाई झेल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed