फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Number of women voters increased

Bhadohi News: महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी

Tue, 26 Dec 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Number of women voters increased
ज्ञानपुर। निर्वाचन आयोग की पहल पर चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पुरूष व महिला मतदाता के बीच अंतर कम हुआ है। करीब दो महीने तक महिला मतदाताओं को जोड़ने के लिए चले अभियान का असर रहा कि जिले में प्रति एक हजार पुरूष मतदाताओं पर महिलाओं की संख्या 921 पहुंच गई। 27 अक्तूबर 2023 से पूर्व एक हजार पुरूषों पर महिलाओं की संख्या 887 थी। इसमें करीब 34 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि अब भी पुरूषों से आधी आबादी पीछे ही है।
विज्ञापन


2011 की जनगणना के मुताबिक प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 950 है। मतलब एक हजार पुरुषों पर 50 महिलाएं कम। मतदाताओं की संख्या की बात करें तो यह आंकड़ा और नीचे खिसक जाता है। प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर महिला मतदाताओं की संख्या 921 ही है, हालांकि अक्तूबर 2023 से करीब 34 अंक की वृद्धि हुई अन्यथा यह आंकड़ा 887 पर ही ठिठक गया था, जबकि 2021 में 827 ही रहा। मतदाता लिंगानुपात की स्थिति जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों में साफ हुई। निर्वाचन विभाग का मानना है कि आने वाले समय में स्थिति और बेहतर होगी।
विज्ञापन


मतदाता पुनरीक्षण अभियान में डीएम और सीडीओ की पहल का असर दिखा। इससे काफी हद तक सुधार हुआ और 34 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। लोकसभा चुनाव से पूर्व स्थिति और ठीक होगी। - संजय श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed