{"_id":"6076d8da8ebc3ec3982c9bc4","slug":"number-of-migrants-increased-in-the-district-bhadohi-news-vns584946538","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ी प्रवासियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ी प्रवासियों की संख्या
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का उत्साह प्रवासियों में बढ़चढ़ कर देखा जा रहा है। बुधवार को डाउन से आने वाली कई ट्रेनों से उतरी प्रवासियों की भीड़ देखकर लोगों में इस बात का अंदाजा लग चुका है कि जिले में बढ़ती संख्या सुबह वोट देने की लाइन को धार देने में कमी नहीं छोड़ेगा। चुनावी हार-जीत की चर्चा में प्रवासियों ने रात बिताकर अपने-अपने समर्थकों के पक्ष वोट देने से लेकर दिलाने तक का काम कर प्रत्याशियों में अपनी पैठ बनाने में कमी नहीं रखा।
चार माह पहले से चुनाव की सरगर्मी चल रही है। 26 जिला पंचायत के वार्ड, 546 ग्राम प्रधान, 661 बीडीसी और 6848 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए कुल महिला-पुरुष 14329 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। प्रत्याशी अपनी जीत के लिए मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, सूरत, कोल्हापुर, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, गाजियाबाद, कानपुर, गोरखपुर, नोएडा, वापी से लेकर विदेश में रहने वालों के आने-जाने का खर्च, आनलाइन टिकट बुकिंग, स्टेशन, हवाई अड्डा से रिजर्व वाहनों पर लादकर गांव-नगर छोड़ा गया। एक सप्ताह से पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-रामबाग रूट स्थित ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर ठहराव लेकर वाराणसी की ओर जाने वाली डाउन मंडुआडीह, पवन, पटना, जनसाधारण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विशेष ट्रेन से उतर रही भीड़ आउट साइड से निकल रही है।
बुधवार को जंगीगंज स्टेशन के आउटर सिग्नल पर रुक कर आगे बढ़ी कई ट्रेनों से उतरे प्रवासी खेतों की मेड़ पकड़कर घर पहुंचे। गेहूं फसल की मड़ाई करने वाले किसानों में चर्चा तेज रही कि एक ओर शासन-प्रशासन प्रवासियों की कोविड-19 जांच कराने का निर्देश दिया जा रहा है। प्रवासी इसी तरह गाइड लाइन का उल्लंघन करते रहे तो प्रतिदिन बढ़ रही संख्या पर रोक लगा पाना असंभव होगा ही संक्रमण से सुरक्षित आम मतदाता मतदान केंद्रों पर प्रवासियों के साथ लाइन में लग कर असुरक्षित होने में देर नहीं करेगा।