फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now the result of the board will reach the e-mail of the examinees

अब परीक्षार्थियों के ई-मेल पर पहुंचेगा बोर्ड का परिणाम

Fri, 20 May 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Now the result of the board will reach the e-mail of the examinees
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जानने के लिए साइबर कैफे का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। परिषद की ओर से घर बैठे परीक्षार्थियों को परिणाम मिल जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में सभी छात्रों की ई-मेल आईडी और कालेज की वेबसाइट बनवाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह नई प्रक्रिया छात्रों को परिणाम जानने में होने वाली भागदौड़ से बचाने के लिए है। इसके साथ ही पुरानी प्रक्रिया भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इस साल 24 मार्च से 12 अप्रैल तक हुईं। दो चरणों में प्रायोगिक परीक्षा कराने के बाद अब छूटे छात्र-छात्राओं का प्रैक्टिकल कराया जा रहा है। 2022 में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 26 हजार से अधिक जबकि इंटर में 22 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूरा हो गया है। जिले से मूल्यांकन कर उत्तर पुस्तिकाओं को भेज दिया गया है। अब परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार है। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि अभी तक यूपी बोर्ड की ओर से हर जिले के नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) पर परिणाम भेजने के साथ ही कुछ निर्धारित वेबसाइट पर परिणाम जारी किया जाता था। एक साथ परिणाम जारी होते ही परीक्षार्थी पहले देखने की होड़ में लग जाते है। इससे वेबसाइट हैंग होने लगती है। इससे परीक्षार्थियों को एक दूसरे साइबर कैफे का चक्कर लगाना पड़ता है। इस भागदौड़ से छात्रों को बचाने के लिए इस बार ईमेल आईडी बनवाई जा रही है ताकि बोर्ड की ओर से छात्रों का परिणाम सीधे उनकी मेल आईडी पर भेजा जा सके। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। विभागीय कर्मचारी भी छात्रों की ईमेल आईडी और कॉलेज के वेबसाइट का डाटा तैयार करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed