{"_id":"629e4eb327d4e542835e4428","slug":"now-the-public-works-department-is-marking-yellow-bhadohi-news-vns6575608156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीले रंग का निशान लगा रहा लोक निर्माण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पीले रंग का निशान लगा रहा लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले दिनों नगर की विभिन्न सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए घरों पर जो लाल निशान लगाए गए थे, उसे दरकिनार कर अब नए सिरे से पीले रंग से निशान लगाए जा रहे हैं। नया निशान तहसील के राजस्व अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई को ध्यान में रख कर लगाया जा रहा है। इससे कई भवन स्वामियों को काफी राहत मिली है। समझा जा रहा है कि पीले निशान से कई भवन स्वामियों को भारी राहत मिली है और उनके मकान अतिक्रमण के दायरे में आने से बच सकते हैं।
अप्रैल माह में शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से मेन रोड, सिविल लाइंस रोड, स्टेशन रोड व चौरी मार्ग पर सड़कों पर 1964 रोड साइड लैंड कंट्रोल एक्ट के तहत लाल रंग से मकानों पर निशान लगाए गए थे। इस पर लोगों की नाराजगी को देखते हुए कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब अधिकारियों से पूछा गया कि कार्रवाई में देर क्यों हो रही है तो अधिकारी बताते रहे कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से हरी झंडी मिलने पर ही कार्रवाई होगी। इस बीच अब देखा जा रहा है कि जहां लाल निशान लगाए गए थे, वहां अब पीले रंग से निशान लगाए जा रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसबी राव ने बताया कि शासन ने निर्देश दिया है कि तहसीलों के राजस्व अभिलेखों में जो सड़क की चौड़ाई दर्ज हो, उसी के अनुसार सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इस पर तहसील के लेखपालों को लेकर नए सिरे से मकानों पर पीले रंग से निशान लगाए जा रहे हैं। उधर, भदोही तहसील के अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई 1964 रोड साइड लैंड कंट्रोल एक्ट से काफी कम हो गई है। इससे विभाग ने लाल रंग से जहां 24 फीट पर निशान लगाया था, वहां पीले रंग से 9 फीट का निशान लगाया है। इसी प्रकार से कहीं 20 फीट पर निशान लगा था तो वहां घट कर 5 फीट हो गया है। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि अब अजिमुल्लाह चौराहे से लेकर धौरहरा तक मकान अतिक्रमण के दायरे से बाहर हो गए हैं। हालांकि लिप्पन तिराहे से लेकर अजिमुल्लाह चौराहे तक मकान अभी भी अतिक्रमण के दायरे में हैं, इसलिए उन पर अब पीला निशान लगाया जा रहा है।