फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now the public will decide the cleanliness ranking of the village, feedback can be given till 15th August

Bhadohi News: अब जनता तय करेगी गांव की स्वच्छता रैकिंग, 15 अगस्त तक दे सकते हैं फीडबैक

Tue, 22 Jul 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Now the public will decide the cleanliness ranking of the village, feedback can be given till 15th August
ज्ञानपुर। जिले में स्वच्छता को लेकर सर्वे पूरा हो गया है। दिल्ली से आई केंद्रीय टीम 38 गांव में सर्वे कर लौट चुकी है। टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौपेंगी। अब गांवों की स्वच्छता रैकिंग जनता के हाथ में है। इसके लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। अच्छा फीडबैक मिलने पर ही सभी अंक गांव को मिलेंगे। उसी के आधार पर बेहतर फीडबैक वाली ग्राम पंचायतें दो अक्तूबर यानि गांधी जयंती को पुरस्कृत होंगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 546 ग्राम पंचायतें हैं। स्वच्छ भारत मिशन शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए गांव में शौचालय से लेकर जल निकासी समेत अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। इसमें बेहतर एवं साफ सुथरे गांव को पुरस्कृत किया जाता है। इस बार भी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण ऐप डाउनलोड कर अपना फीडबैक 15 अगस्त तक दे सकते हैं। इसमें उन्हें बताना होगा कि गांवों में स्वच्छता की क्या स्थिति है। इसी आधार पर रैकिंग मिलेगी। विभिन्न सर्वे को मिलाकर कुल एक हजार अंक मिलेंगे। जिन गांव को अधिक अंक मिलेगा उनको केंद्र सरकार की तरफ से दो अक्तूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। केंद्रीय टीम ने 38 गांव में सर्वे किया है। इसमें शौचालय की उपलब्धता एवं इसके इस्तेमाल, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट यानि ई-रिक्शा, रिसोर्स रिकवरी सेंटर, खाद गड्ढा, वर्मी नाडेफ, कंपोस्ट पिट आदि की रिपोर्ट एकत्रित की है।
विज्ञापन


ग्रामीण अपना फीडबैक दें। ताकि जिले की ग्राम पंचायत को पुरस्कार मिले।
संजय कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी


523 गांव में 6200 ग्रामीणों ने दिया फीडबैक
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में स्वच्छता की स्थिति का आकलन करने के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। अब तक जिले की 523 ग्राम पंचायतों के 6200 ग्रामीणों ने स्वच्छता को लेकर फीडबैक दिया है। गांवों में समुदाय और घरेलू शौचालयों की स्थिति, सफाई आदि के बारे में एप पर ग्रामीणों को अपना पक्ष देना है। 23 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने इसमें अभी तक दिलचस्पी नहीं दिखाई। सीडीओ बाल मुकुंद शुक्ला ने अधिक से अधिक ग्रामीणों को एप के माध्यम से अपना फीडबैक देने का अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed