फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now the improvement-compartment exam will be held on July 26

Bhadohi News: अब 26 जुलाई को होगी इंप्रवूमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा

Wed, 09 Jul 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now the improvement-compartment exam will be held on July 26
ज्ञानपुर। जिले में इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 19 जुलाई की बजाए अब 26 जुलाई को होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तिथि में बदलाव कर दिया है। इसके लिए विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर को केंद्र बनाया गया है। इंप्रूवमेंट में 114 और कंपार्टमेंट में 303 समेत कुल 417 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी। मूल्यांकन के बाद 25 अप्रैल को परिषद ने रिजल्ट जारी किया। इसमें हाईस्कूल में 30 हजार 181 छात्र-छात्राओं में 26 हजार 912 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 23 हजार 814 विद्यार्थी सफल और करीब तीन हजार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में 25 हजार 967 में 23 हजार 932 परीक्षा में शामिल हुए। 21 हजार 611 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण और 2321 अनुत्तीर्ण हो गए। परिषद की तरफ से एक विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा कराई जाती है। 10 जून तक इसके लिए आवेदन लिए गए। 30 जून को परिषद ने 19 जुलाई को परीक्षा तिथि तय किया, लेकिन सोमवार को परिषद ने तिथि को परिवर्तित कर दिया। अब यह परीक्षा 26 जुलाई को कराई जाएगी। माना जा रहा है कि 11 जुलाई से शुरु हो रहे सावन में शुरुआती दिनों में भीड़ अधिक रहेगी। इससे छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परिषद ने परीक्षा की तिथि बदलकर 26 जुलाई कर दिया है। इसके लिए जीआईसी को केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पहली पाली में इंप्रूवमेंट की परीक्षा साढ़े आठ बजे से 11:45 बजे तक और कंपार्टमेंट की परीक्षा दोपहर दो से सवा पांच बजे तक होगी। छात्र-छात्राएं परिषद की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दिन छात्र-छात्राएं समय से 45 मिनट पूर्व आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed