फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now the cultivation of blue wheat will be done in the city of carpet

अब कालीन नगरी में भी होगी नीले गेहूं की खेती

Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now the cultivation of blue wheat will be done in the city of carpet
कालीन नगरी में काले गेहूं की खेती सफल होने के बाद अब कृषि विभाग नीले प्रजाति के गेहूं की खेती करने की कवायद में जुट गया है। औषधीय गुणों से भरपूर नीले गेहूं का बीज चेन्नई से मंगाया गया है। पहली बार एकमात्र किसान इसकी खेती करेगा।
विज्ञापन

जिले में रबी सीजन में हर साल 48 से 50 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की जाती है। तीन साल पूर्व मात्र पांच किसानों ने काले गेहूं की बुआई से शुरूआत की, लेकिन अब किसानों की संख्या 200 से अधिक हो गई है। अच्छी उपज, बेहतर कीमत संग औषधीय गुणों से भरपूर काले गेहूं के बाद अब जिले में नीले गेहूं की खेती होगी। पहली बार कृषि विभाग ने चेन्नई से 10 किलो बीज की मांग की है। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने बताया कि चेन्नई से नीले गेहूं की प्रजाति मंगाई गई है। एक सप्ताह में बीज आने के बाद उसे एकमात्र किसान को बुआई के लिए दिया जाएगा। पैदावार बेहतर हुई तो किसानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed