फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now RTCR investigation will be done in the carpet city too, report will be available soon

अब कालीन नगरी में भी होगी आरटीसीआर जांच, जल्द मिलेगी रिपोर्ट

Wed, 15 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Now RTCR investigation will be done in the carpet city too, report will be available soon
कालीन नगरी के रूप में विख्यात भदोही में जल्द आरटीपीसीआर जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए लैब स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। उम्मीद है कि अगले माह से लैब शुरू भी हो जाएगा। इससे अब बीएचयू पर निर्भरता कम हो जाएगी। अभी तक वहां से जांच रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन तक का समय लग जाता है।
विज्ञापन

16 लाख से अधिक की आबादी वाले जनपद में अभी तक कोरोना की जांच के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। यहां किट के माध्यम से ही जांच होती है। आरटीपीसीआर जांच के लिए स्वैब लेकर बीएचयू भेजा जाता है। इस तरह से आरटीपीसीआर जांच के लिए बीएचयू पर ही निर्भरता है। अब शासन ने भदोही में भी लैब स्थापित करने का फैसला लिया है और इसके लिए धन भी मंजूर कर दिया है। यहां बायो सेफ्टी लेवल-टू (बीएसएल-2) लैब स्थापित किया जाना है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो कोरोना की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट बीएचयू लैब से प्राप्त होती है। जहां समस्या आने पर कभी-कभी दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता था। अब जिले में ही आरटीपीसीआर जांच लैब स्थापित होने से शीघ्र रिपोर्ट मिल जाएगी। लैब को सीएचसी भदोही में तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed