फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now report will be received from health ATM in a few minutes

अब हेल्थ एटीएम से चंद मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now report will be received from health ATM in a few minutes
ज्ञानपुर। अभी तक आप पैसे निकालने के लिए एटीएम के पास जाते हैं। जल्द ही आपका स्वास्थ्य कैसा है, इसकी जानकारी हेल्थ एटीएम से मिल सकेगी। इसके लिए आपको घंटों इंतजार नहीं करना होगा, चंद मिनट में आपके शरीर का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने होगा। प्रथम चरण में औराई और डीघ सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है। जिले में दो राजकीय जिला अस्पताल, छह सीएचसी और 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा 100 से अधिक निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम संचालित हैं। अस्पतालों में वैसे तो जांच की कुछ सुविधाएं है, लेकिन कुछ के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की मुहिम में जल्द ही एक और कड़ी जुड़ जाएगी। इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीमएम लगाई जाएगी। इसके लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। पहले चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ और औराई में इसे प्रयोग के तौर पर लगाया जाएगा। जहां सफल होने के बाद दूसरे सीएचसी पर मशीन लगेगी। मशीन से कुल 34 प्रकार की जांच होगी, जिसकी रिपोर्ट महज पांच से दस मिनट के अंदर आपके हाथ में होगी। अमूमन देखा जाता है कि जांच के बाद रिपोर्ट लेने के लिए मरीज भटकते हैं। यह व्यवस्था होने पर आमजन को इसका लाभ मिलेगा। हेल्थ एटीएम कार्ड आम लोगों के लिए सहूलियत भरा होगा। खून सहित अन्य जांच के लिए लोगों को वैसे तो एक हजार से लेकर मोटी रकम अदा करनी पड़ती है। हेल्थ एटीएम मशीन में अभी रेट तय नहीं हो सका है, लेकिन 10 से 100 रुपये के अंदर ही सभी जांच मुहैया होगी। हेल्थ एटीएम में स्क्रीनिंग और खून की जांच होगी। बीपी, पल्स रेट, वजन, लंबाई आदि के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी, जबकि डेंगू, मलेरिया के लिए ब्लड लिया जाएगा। शुगर जांच की तरह रैपिड किट से ब्लड लेकर चिप को मशीन में लगाया जाएगा। उसके बाद चार से पांच मिनट में जांच और रिपोर्ट का प्रिंट निकल आएगा। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि हेल्थ एटीएम की फाइल शासन के पास भेजा गया है। प्रथम चरण में औराई और डीघ सीएचसी पर लगाने की तैयारी है। स्वीकृति मिलते ही उसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed