फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now a digital library will not be built in Bhadohi

Bhadohi News: भदोही में अब नहीं बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Wed, 21 May 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Now a digital library will not be built in Bhadohi
ज्ञानपुर। जिले में करीब 12 करोड़ की लागत से बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी के लिए शिक्षा विभाग को जमीन नहीं मिल सकी है। इससे उक्त परियोजना का प्रस्ताव निरस्त हो गया है। इससे विद्यार्थियों संग आम लोगों को झटका लगा है। जिले में 193 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज संग 25 से अधिक महाविद्यालय संचालित हैं। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ई- डिजिटल लाइब्रेरी है, लेकिन इसका लाभ सिर्फ कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिल पाता है। शासन के निर्देश पर साल 2024 में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को जमीन तलाश की जिम्मेदारी दी गई। उस दौरान विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और डीआईओएस कार्यालय के समीप जमीन चिह्नित की गई, लेकिन वह नापजोख में कम पाई गई। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सागररायपुर और गिर्दबड़गांव में भी जमीन देखी गई, लेकिन वह भी जरूरत के हिसाब से नहीं मिली। जमीन न मिलने के कारण उक्त परियोजना पर अब काम नहीं होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि शासन के निर्देश पर जमीन की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिल सकी। इससे करीब 12 करोड़ की लागत से बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी अब नहीं बन सकेगी। अगर भविष्य में शासन स्तर से दुबारा इसके लिए निर्देश मिलेगा तो दोबारा जमीन की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed