फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now 17 types of tests will be done at CHC itself

Bhadohi News: अब सीएचसी पर ही होगी 17 प्रकार की जांच

Sat, 13 Apr 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Now 17 types of tests will be done at CHC itself
ज्ञानपुर। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही मरीजों को 17 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें मुख्यालय एवं निजी अस्पतालों की तरफ रूख नहीं करना पड़ेगा। डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी समेत अन्य जांच की सुविधाएं सीएचसी पर ही मिलेंगी। सचिव स्वास्थ्य विभाग ने जूम मीटिंग में सीएमओ को दो से ढाई महीने में व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जिले में कुल छह सीएचसी है। डीघ, गोपीगंज, भानीपुर, औराई, भदोही, सुरियावां। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 12 से 13 लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलता है। लेकिन सीएचसी पर सीबीसी को छोड़ कर अन्य जांच नहीं हो पाती है। पिछले दिनों जूम मीटिंग में सीएमओ को शासन से निर्देश मिला कि सभी सीएचसी पर बेसिक जांच की व्यवस्था की जाए। इसमें अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे, सीबीसी, ईसीजी, शुगर, बीपी, वजन, डेंगू, मलेरिया, टीबी आदि सहित कुल 17 प्रकार की जांच की जाएगी। इसमें से कुछ जांच गोपीगंज और औराई सीएचसी पर हो रही है। सुरियावां में पिछले आठ साल से डिजिटल एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है। भानीपुर और डीघ में डिजिटल एक्सरे मशीन इंस्टाल न होने से इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि पिछले दिनों जूम मीटिंग में शासन से निर्देश मिला है कि सभी सीएचसी पर बेसिक जांच कराने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


इनसेट:

नहीं लगाना पड़ेगा 20 किमी का चक्कर

ज्ञानपुर। गोपीगंज को छोड़कर अन्य सीएचसी से जिला मुख्यायल की दूरी करीब 20-22 किलोमीटर है। वहां पर बेसिक जांच की व्यवस्था न होने पर मरीजों को मुख्यालय या किसी अन्य जनपद का रुख करना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, आगामी दिनों में सीएचसी पर ही सारी जांच की व्यवस्था उपलब्ध होगी। गर्मी, बारिश के दिनों में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराने के लिए बड़ी संख्या में मरीज जिला चिकित्सालय पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed