{"_id":"626ad8453b6cbb152b077d2c","slug":"notification-of-cepc-vice-president-election-on-may-2-bhadohi-news-vns65081187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईपीसी उपाध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना 2 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईपीसी उपाध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना 2 मई को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के निर्देश पर कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव कराने जा रही है। मंत्रालय ने 22 अप्रैल को परिषद को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि दो माह के भीतर उपाध्यक्ष का चुनाव करा लिया जाए। परिषद चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।
नियम के अनुसार परिषद का अध्यक्ष सीधे नहीं चुना जाएगा बल्कि जो उपाध्यक्ष होगा वही अध्यक्ष पद पर पदोन्नत कर दिया जाएगा। इस समय परिषद में कोई उपाध्यक्ष नहीं है। माना जा रहा है कि इसीलिए मंत्रालय ने चुनाव कराने का निर्देश दिया है। अंडर सेक्रेट्री केंद्र सरकार एम रामकृष्णन ने पत्र जारी कर परिषद के कामकाज पर भी टिप्पणी की है।
कहा कि 13 अगस्त 2020 को जारी पत्र में परिषद के कई बाइलाज में बदलाव की अपेक्षा की गई थी, जो नहीं हो सकी है। ऐसे में सीईपीसी प्रशासनिक समिति के सदस्यों को निर्देशित किया जाता है कि जल्द एक उपाध्यक्ष चुनें। उसके बाद बाइलाज में अपेक्षित परिवर्तन भी किया जाए। उपाध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए परिषद ने सदस्यों को सर्कुलर भेजना शुरू कर दिया है। इसमें सदस्यों से वर्ष 2022-23 के लिए सदस्यता शुल्क जमा कराने को कहा जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि 2 मई को उपाध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।