फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to Superintendent and MOIC for negligence

Bhadohi News: लापरवाही में अधीक्षक और एमओआईसी को नोटिस

Wed, 21 May 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Notice to Superintendent and MOIC for negligence
ज्ञानपुर। जिला स्वास्थ्य समिति एवं शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें अनुपस्थित पीएचसी नई बाजार की एमओआईसी डॉ. अंजू मिश्रा और डिलेवरी का सही जवाब न देने पर जिला अस्पताल ज्ञानपुर के अधीक्षक को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी चिकित्सकों को जिले में निवास करने का अल्टीमेटम दिया। कहा कि ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और क्रियान्वयन की स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
विज्ञापन

डीएम ने क्वालिटी एश्योंरेस कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लैब-स्लैब एवं बेसिंग उपलब्धता पर बल दिया। स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टरों के उपस्थिति की चेकिंग व कार्य के प्रति उनकी दक्षता का सतत मूल्यांकन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी स्नेक वैक्सीन की सभी पीएचसी, सीएससी पर उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने बायोमेडिकल बेस्टेज को सही तरीके से निस्तारित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाएं। ई-कवच समरी रिपोर्ट में डीएम ने ने सभी एमओआईसी को आभा आईडी जनरेट करने का निर्देश दिया।
सभी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पर बिजली, पानी, दवा की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो।
जहां कुछ कमी है, वहां के चिकित्सा अधीक्षक, डीपीआरओ और सीडीओ से समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed